शनिवार, 19 सितंबर 2009

COLOURS OF NAVRATRA

नवरात्र के नवरंग


अपनी नौकरी के सिलसिले में जब मैं मुम्बई में था तो नवरात्र के समय एक रोचक तथ्य देखने को मिला। नवरात्र के दिनों में महिलाएं हर रोज़ एक ही रंग के कपड़ों में दिखाई देतीं - एक दिन हरा, तो एक दिन पीला...नीला ..! तब तो मुझे इसकी विशेषता का पता नहीं था।

हाल ही में प्रो. ऋषभदेव शर्मा जी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि नवरात्र में रंगों का महत्त्व होता है और माता को हर दिन एक अलग रंग के कपडे़ पहनाए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए उन्होंने विकिपीड़िया देखने के लिए कहा। वहाँ जो तथ्य मिले वो इस प्रकार थे---

दुर्गा नवरात्र में नौ रंगों का महत्त्व है जिसको एक परम्परा का रूप दिया गया है। इस परम्परा को मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र तथा उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में आज भी देखा जा सकता है। नवरात्र के दुर्गा पूजन के अवसर पर हर दिन महिलाएं एक ही रंग के वस्त्र [साड़ियां] तिथि अनुसार पहने हुए दिखाई देंगे।

यह माना जाता है कि यह नौ रंग माता के नौ अवतारों को चित्रित करते हैं। जो नौ रंग के वस्त्र माता को पहनाए जाते हैं वे हैं- हरा, नारंगी, पीला, नीला, गुलाबी, भूरा, गहरा हरा, स्याही नीला और हलका नीला। विजय दशमी के दिन माता को लाल वस्त्र पहनाए जाते हैं।

अधिक जानकारी फिर कभी..........

8 टिप्‍पणियां:

पी.सी.गोदियाल "परचेत" ने कहा…

अच्छी जानकारी, प्रसाद जी, साथ ही हिन्दी भी आपने अति उत्तम किस्म की लिखी है !

Udan Tashtari ने कहा…

आभार उम्दा जानकारी का.

नवरात्रि की मंगल कामनाएं.

संगीता पुरी ने कहा…

बहुत अच्‍छी जानकारी दी .. बहुत बहुत धन्‍यवाद !!

समयचक्र ने कहा…

बहुत सही . नवरात्र पर्व की हार्दिक मंगल कामनाये

Unknown ने कहा…

dhnyavaad is badhiya jaankaari ke liye
jai mata di !

Mithilesh dubey ने कहा…

बहुत अच्छी पोस्ट है। बहुत-बहुत बधाई। नवरात्र की हार्दिक शुभकामनायें......

Gyan Dutt Pandey ने कहा…

मात्रेय नम:!

TUMHARI KHOJ ME ने कहा…

प्रसाद जी,
मनोरजक, ज्ञानवर्धक लेखों के लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।